Monday, 28 July 2014

Hindi Proverbs

बचपन में स्कूल में मास्टर जी ने कुछ मुहावरे याद करवाये थे... तब उनका मतलब समझ नहीं आता था... मगर अब उन मुहावरों का मतलब अच्छी तरह समझ में आने लगा है...
1. जैसे कि हाथी के दांत खाने के और दिखाने के कुछ और.
2. जो गरजते हैं वो बरसते नही...
3. दूर के ढोल सुहावने...
4. अधजल गगरी छलकत जाए...
5. थोथा चना बाजे घना...
6. ऊँची दूकान फीके पकवान...
7. चोर चोर मौसेरे भाई...
8. अंधेर नगरी चौपट राजा
9. पीठ में छुरा भोकना
10. मतलब निकल जाने पर आँखें फेर लेना
11. खोदा पहाड़, निकला चूहा
12. उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे
13. अपने मुहँ मियां मिट्ठू बनना
14. मुँह में राम बगल में छुरी


Hindi Proverbs

Tometo is Expensive then Dollar in India

Tometo is Expensive then Dollar in India 

किसीको ग्लास आधा खाली दिखता है तो किसीको आधा भरा हुवा, लेकिन मित्रों, मैं बड़ा आशावादी इंसान हु। मुझे आधा पानी से भरा हुवा और आधा हवा से भरा हुवा नजर आता है...."
कुछ याद आया मित्रों?
यही कहकर ठगा था ना इस "आशा"वादी सत्पुरुष ने?
अब टमाटर के भाव पर चर्चा करने जाओगे तो चौकना मत अगर ये कहते है,
"मित्रों, मैं बड़ा आशावादी इंसान हु, मैंने टमाटर महंगे नहीं किये है, बल्कि डॉलर के मुकाबले मजबूत किये है"

Tometo is Expensive then Dollar in India 

Wednesday, 23 July 2014

Girls Be Careful When Recharge Your Mobile

सावधान....!!!! कही आप
भी यही गलती तो नहीं कर रहीहै....???

delhi" शहर की एक
मोबाईल शाप पर
एक
युवती अपना मोबाईल रिचार्ज करवाने
आई ., व्हाउचर कार्ड
की उपलब्धता ना होने के कारण
उसनेदूकान के संचालक के कहने
पर एक कापी में
अपना नंबर लिख कर दे दिया ., और उस
संचालक ने अपने मोबाईल से उस
युवती का नंबर ई-रिचार्ज कर दिया...
युवती के जाने के कुछ देर बाद ही उन
संचालक महोदय ने अपने एक दोस्त
कोकॉल लगाकर उस
युवती का नंबर उसके सुपुर्द कर
दिया ., ये कहकर " अबे., तेरे लायक
आईटम
है ., खूब ऐश करना बेटा ., लेकिन बेटा .,
मुझे
फिर बाद में पार्टी चाहिए..." वगैरह -
वगैरह ....
अक्सर ऐसी घटनाओ में लफंगे
युवक ., मोबाईल नम्बर्स का सहारा लेकर .,
किशोरावस्था एवं माडर्न ख्यालात
की युवतीयों को झूठे प्रेम
के जाल में
फंसा लेते है.., कई सारी लडकिया.,
नादानी के चलते अपनी अस्मत तक
लूटा बैठती है ... जी हाँ ., ये सच है...... एक
कड़वा सच .... इस पोस्ट के माध्यम से., मैं
अपने समस्त दोस्तों ., माताओ एवं
बहनों से निवेदन
करता हूँ ., की वो अपना मोबाईल.,
व्हाउचर कार्ड के द्वारा ही रिचार्ज
करवाए ., विपरीत परिस्थितियों में
व्हाउचर कार्ड की उपलब्धता न होने
की स्तिथि में ., किसी परिचित एवं
विश्वासपात्र व्यक्ति के शाप पर
ही रिचार्ज करवाए
..... ध्यान रखे ....
सावधानी ही सुरक्षा है .....
जनहित में


Sunday, 20 July 2014

Can I see your license please

A lady gets pulled over for speeding

Woman: "Is there a problem,Officer?"

Officer: "Ma'am,you were speeding."

Woman: "Oh,I see."

Officer: "Can I see your license please?"

Woman: "I'd give it to you but but I don't have one."

Officer: "Don't have one?"

Woman: "Lost it, 4 years ago for drunk driving."

Officer: "I see....
Can I see your vehicle registration please."

Woman: "I can't do that."

Officer: "Why not?"

Woman: "I stole this car."

Officer: "Stole it?"

Woman: "Yes,and I killed and hacked up the owner."

Officer: "You what?"

Woman: "His body parts are in plastic bags in the trunk if you want to see."

The Officer looks at the woman and slowly backs away to his car and calls for back up.

Within minutes 5 police cars circle the car.

A senior officer slowly approaches the car, clasping his half drawn gun.

Officer 2: "Ma'am,could you step out of your vehicle please!"

The woman steps out of her vehicle.

Woman: "Is there a problem sir?"

Officer 2: "One of my officers told me that you have stolen this car and murdered the owner."

Woman: "Murdered the owner?"

Officer 2: "Yes,could you open the trunk of your car,please."

The woman opens the trunk, revealing nothing but an empty trunk.

Officer 2: "Is this your car,ma'am?"

Woman: "Yes,here are the registration papers."

The officer is quite stunned.

Officer 2: "One of my officers claims that you do not have a driving
license."

The woman digs into her handbag and pulls out a clutch purse and hands it to the officer.

The officer examines the license. He looks quite puzzled.

Officer 2: "Thank you ma'am, one of my officers told me you didn't have a license, that you stole this car, and that you murdered and hacked up the owner."

Woman: "I Bet the liar told you I was speeding too..!" :

Moral:
Don't mess with women!


Problems in Life

मुश्किलें केवल बहतरीन लोगों के हिस्से में ही आती हैं
क्यूंकि वो लोग ही उसे बेहतरीन
तरीके से अंजाम देने की ताकत रखते हैं ।

""'रख हौंसला वो मंज़र भी आयेगा;"'"
प्यासे के पास चलकर समंदर भी आयेगा;
थक कर ना बैठ अए मंजिल के मुसाफ़िर;
मंजिल भी मिलेगी और जीने का मजा भी आयेगा........ !!!!

Divya ka Bakra Babu

दिव्या के घर में बाबू नाम का एक
बकरा था उसके गले में घंटी बंधी था वह पूरे घर
में
कहीं भी आजादी से घूम- फिर सकता था । घर में
कोई भी उसे परेशान नहीं कर सकता। किसी ने
उसे जरा सा छेडऩे की कोशिश की तो वह तुरंत
दौड़कर दिव्या के पास पहुंच
जाता । दिव्या जब तक स्कूल से घर नहीं आती,
बाबू दरवाजे पर उसका इंतजार
करता । जैसे ही उसे दिव्या के आने की आहट
मिली, दौड़ते हुए उसके पास पहुंच जाता । फिर वे
दोनों एक साथ घर लौटते । इसके बाद बाबू
को हरी पत्तियां और टमाटर मिलते। टमाटर खाते
वक्त कई बार बाबू के पूरे मुंह में उसका रस लग
जाता है। तब दिव्या उसे बाल्टी से पानी डाल-
डालकर नहलाती । और बाबू के ऊपर
भी पानी पड़ा नहीं कि वह
शरीर को झटक कर पानी हटा देता । दोनों के लिए
यह एक तरह का खेल होता । रोज दिव्या के
लौटने के बाद दोपहर का यह खेल चलता ।
लेकिन उस रोज ऐसा नहीं हुआ। दिव्या स्कूल से
लौटी तो बाबू उसे लेने नहीं आया। घरवालों से
पूछा तो उन्होंने बताया कि दादा- दादी बाबू
को पास के मंदिर तक ले गए हैं। थकी-हारी थी,
इसलिए जल्दी ही सो गई। शाम होते तक जब
उसकी आंख खुली तो लगा जैसे बाबू उसके तलवे
चाट रहा है। वह अक्सर ही उसे उठाने के लिए
ऐसा किया करता था। दिव्या हड़बड़ाकर उठ
बैठी। लेकिन देखा कि उसके पैरों के पास
तो दादा जी बैठे हैं, जो गीले हाथ से उसके तलवे
सहला रहे थे। उन्होंने दिव्या से कहा कि वह
उनके साथ मंदिर चले।
दोनों मंदिर पहुंचे तो देखा वहां भारी भीड़ के बीच
बाबू खड़ा है। उसके माथे पर तिलक और गले में
माला थी। भीड़ ने उसके ऊपर कई
बाल्टी पानी डाला था। सूरज डूबने में
थोड़ा ही वक्त था। बलि देने के लिए बाबू
को वहां लाया गया था। गांव
वालों की मान्यता थी कि जब तक बकरा शरीर
पर डाले गए पानी को झड़ा नहीं देता तब तक
बलि नहीं दी जा सकती।और बाबू तो चुपचाप
खड़ा था। लोग इसे बुरे साए का प्रभाव मान रहे
थे। दिव्या पहुंची तो लोगों को कुछ आस बंधी।
बड़े-बुजुर्गों ने बच्ची से आग्रह किया कि वह
बाबू को शरीर से पानी झटकने के लिए तैयार
करे। दिव्या से कहा गया कि बाबू ने शरीर से
पानी नहीं झड़ाया तो बारिश के देवता नाराज
हो जाएंगे।
उसका मन घबरा रहा था लेकिन उसने
बड़ों की बात मान ली। बाबू के पास गई। उसे
सहलाया। एक टमाटर खिलाया। बाबू ने चुपचाप
टमाटर खाया लेकिन रस इस बार भी उसके चेहरे
पर लग गया। दिव्या ने पानी से
उसका चेहरा पोंछा। बाबू चुपचाप दिव्या को देखे
जा रहा था। दोनों की आंखें भीगी थीं। उनके बीच
क्या बात हुई, किसी को समझ नहीं आया। लेकिन
तभी सबने देखा कि बाबू ने जोर से शरीर
हिलाया और पूरा पानी शरीर से झटक दिया। भीड़
खुशी से उछल पड़ी। बाबू के गलेे सेे घंटी और
रस्सी खोलकर दिव्या को दे दी गई। फिर उसे
मंदिर के पीछे ले जाया गया। दो मिनट बाद
ही बाबू की चीख सुनाई दी। फिर सब शांत
हो गया। दादा जी के साथ दिव्या चुपचाप घर
लौट आई थी। उस रात गांव में भोज हुआ।


अगली सुबह पूरा गांव एक बार फिर इकट्ठा था।

 
दिव्या की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए।

 
गांव वालों में से किसी के पास इस सवाल
का जवाब नहीं था कि आखिर अब कौन से
देवता नाराज हुए। जिन्होंने 

उस
छोटी सी बच्ची को दुनिया से उठा लिया।  :(


Friday, 18 July 2014

I Love Narendra Modi, We Love Narendra Modi, Feku Jokes Narendra Modi, I Love Modi, Feku Modi, Modi Caste, Narendra Modi Horoscope 2014,

एक अंधभक्त।
.
. आदरणीय मोदी जी,
बड़े छुपते छुपाते ये पत्र लिखा, सार्वजनिक
ना होजाए। अब तो बाहर क्या घर के बरामदे
में भी खड़े होते शर्म आती है, ऐसा लगता है
हर राह चलती निगाह मुझे खिल्ली भरे
अंदाज में घूरती है, आखिर आपका अंधभक्त हूँ। रात रात भर जाग के आपके पेजों के
प्रयोजित पोस्ट बिना रुके किये,
स्वामी जैसे अमिरीकी दलाल के पोस्ट
चलाये, सिर्फ इसलिए की वो आपके
समर्थन में है। यसोदा जी के मामले में
आपकी हरकत घटिया लगी फिर भी आपको बोद्ध कहा। विरोधियों के
पोस्ट्स में घुस गया, सबकी माँ बहन की,
अपने निजी मित्रों तक से सम्बन्ध
बिगाड़े। आपके कहने पर एंटोनी जैसे नेक
इमानदार लोगों को पाकिस्तान एजेंट
सा प्रचारित किया, मैं तो समझा अब दुश्मन देश तो नक़्शे से ही मिट जायेंगे।
मंदिर पर आपकी शौचालय वाली बात से
दिल मसोस कर पहले ही रह गया, आपने
समझाया 370 ही दुखों की जड़ है,
कैसा कैसा गरियाया था सही बताने
वालों को अब आपने ही उसे सही कह दिया। महंगाई भी सहन कर गया, रेल
किराया वृद्धि को जस्टिफाई किया,
आपने रेल,रक्षा,बीमा सब बेच दिया पर मैंने
उसे विकास ही प्रचारित किया। पर
आपने शरीफ को गले लगाया तो हैरत में रह
गया।आपने साडी की बात को ट्विट कर ख़ुशी जाहिर की तो दिल पर सांप तो बहुत
लौटे, की क्या मैं ही बेवकूफ था ? पर
कभी जग जाहिर नहीं किया। पर अब
तो सहन करना असंभव हो गया। जिस
अमेरिका ने आपको 12 साल दुत्कारा उसके
1 बुलावे पर ही आप "जी साहब आया" अंदाज में तैयार हो गए, मैं
तो आपको स्वाभिमानी शेर समझा था। अब
लोग खिल्ली उड़ाते हैं रोज सैनिक शहीद
होते हैं पर आप तो मोन जैसे निंदा से
भी कतराते हैं, उधर आप चाइना से गले मिले,
इधर चीनी सैनिक देश में घुस गए। अरे आपकी उस दहाड़ को क्या हुआ ? फिर
समझाता हूँ दिल को की इसमे भी कोई राज
होगा। पर विरोधियों को क्या मुहं
दिखाऊ? मै अच्छा फंसा। हालांकि मै समझ
गया की वो बाहें चढ़ा चढ़ा,
वो उंगली दिखा दिखा आपने हम भक्तों को ही नहीं, पुरे देश को खुले आम
कहकर बेवकूफ बनाया है उसमे भी कुछ देश
का भला ही होगा। पर आप अपने भक्त
को कमजोर मत हुआ समझना। आज
भी उम्मीद जिन्दा है की जैसे आपने पूरे देश
को बेवकूफ बनाया वैसे अमेरिका, चाइना, पाकिस्तान सबको उल्लू बना दोगे और
भारत एक दिन जरूर विश्व गुरु होगा। ये
भी जानता हूँ की आप फिर दहाड़ोगे अगले
चुनाव में और सबकी बोलती बंद कर दोगे।
पर मेरी इज्जत के लिए एक बार
नकली ही दहाड़ दो आगले चुनावों से पहले, तो ही अपने दोस्तों को शक्ल दिखाने
लायक बचूंगा !
-आपका एक अंधभक्त।